Site icon

परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा के बेटे ‘नीर’ की पहली झलक: प्यार भरी तस्वीरें और अनोखा नाम, जो छू लेगा दिल!

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद राघव चड्ढा ने अपने पहले बच्चे का नाम ‘नीर’ रखा है। यह खुशखबरी बुधवार को इंस्टाग्राम पर शेयर की। जिस नाम का मतलब है – शुद्ध, दिव्य और असीम। अगर आप भी परिणीति चोपड़ा फैमिली और राघव चड्ढा के पर्सनल लाइफ के बारे में जानना चाहते हैं, तो यह ब्लॉग आपके लिए है।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के लिए यह इमोशनल पल

परिणीति चोपड़ा बेटे का नाम रखने का यह पल दोनों के लिए बेहद खास है। इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने लिखा, “हमारे दिलों को जीवन की एक अनंत बूंद में शांति मिली। इसलिए हमने मिलकर उसका नाम रखा है ‘नीर’ जिसका मतलब शुद्ध, दिव्य, असीम।” पोस्ट के साथ दो प्यारी तस्वीरें शेयर की गईं, जिनमें परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अपने नवजात बेटे के नन्हे पैरों को चूमते और सहेजते नजर आ रहे हैं।एक तस्वीर में दोनों ने बेटे के पैरों को प्यार से किस कर रहा है, जबकि दूसरी में वे उसके छोटे-छोटे पैरों को हाथों में समेटे हुए हैं। अभिनेत्री ने कैप्शन में जोड़ा, “पानी जैसा साफ, प्यार जैसा सच्चा बस वही है ‘नीर’। हमारे दिल को उस एक छोटी-सी जिंदगी की बूंद में सुकून मिल गया।” फैंस इस नाम की तारीफ करते थक नहीं रहे है।

परिणीति ने क्या कहा खुद के बारे मै

हम वाकई इससे पहले अपनी लाइफ के बारे में याद नहीं कर सकते। हमारी बाहें भर गई हैं और हमारा दिल भी भर आया है। पहले हम एक-दूसरे के लिए थे, लेकिन अब हमारे पास सबकुछ है। आभार के साथ, परिणीति और राघव।”परिणीति की मां रीना चोपड़ा ने भी पोस्ट पर रिएक्ट किया, “इससे बड़ी कोई खुशी और आशीर्वाद नहीं है। आपको बहुत प्यार। भगवान आप पर आशीर्वाद बनाए रखे।”

बेटे नीर के नाम का स्पेशल मतलब

‘नीर’ शब्द संस्कृत से लिया गया है, जो पानी या अमृत की बूंद का प्रतीक है। यह नाम न केवल शुद्धता दर्शाता है, बल्कि कपल की जिंदगी में आई नई उम्मीद और प्यार की अनंतता को भी दर्शाता है। परिणीति चोपड़ा फैमिली फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जो हर पैरेंट के लिए इंस्पिरेशन हैं।

परिणीति चोपड़ा बताती है

परिणीति चोपड़ा राघव चड्ढा शादी की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं। दोनों की मुलाकात 2023 में लंदन के एक इवेंट में हुई। परिणीति ने राज शमनी के पॉडकास्ट पर बताया, “हम लंदन में मिले। आमतौर पर मैं बस ‘हाय’ कहकर आगे बढ़ जाती, लेकिन इस बार मैंने कहा, ‘चलो ब्रेकफास्ट पर मिलते हैं।’ हमारी टीम के साथ 8-10 लोग थे। ब्रेकफास्ट के बाद मैंने उन्हें गूगल पर सर्च किया और उनके काम के बारे में जाना। इस तरीके से हमारी लव स्टोरी चालू हुई।

उनकी एंगेजमेंट मई 2023 में नई दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुई। वहीं शादी सितंबर 2023 में उदयपुर के लीला पैलेस में ट्रेडिशनल सेरेमनी। पंजाबी रीति-रिवाजों से सजी यह शादी परिवार और दोस्तों से घिरी रही।

परिणीति चोपड़ा की प्रोफेशनल लाइफ

परिणीति चोपड़ा मूवीज के मामले में हमेशा हिट रहीं। हाल ही में वे इम्तियाज अली की ‘अमर सिंह चमकीला’ में नजर आईं, जो उनकी बेहतरीन परफॉर्मेंस से सराही गई। अब वे एक अनटाइटल्ड नेटफ्लिक्स सीरीज पर काम पूरा कर चुकी हैं। इसमें ताहिर राज भसीन, जेनिफर विंगेट, हरलीन सेठी, चैतन्य चौधरी, सुमीत व्यास और अनुप सोनी जैसे दिग्गज स्टार्स हैं। मां बनने के बाद भी परिणीति का करियर चमक रहा है। फैंस इंतजार कर रहे हैं कि परिणीति चोपड़ा का नेक्स्ट प्रोजेक्ट कब रिलीज होगा।

निष्कर्ष

परिणीति चोपड़ा बेटे नीर के साथ नई जिंदगी शुरू हो चुकी है। यह केवल कपल ही नहीं बल्की अच्छे साथी और जीवनसाथी भी है। अगर आप परिणीति चोपड़ा लेटेस्ट न्यूज या राघव चड्ढा अपडेट्स फॉलो करते हैं, तो कमेंट में बताएं। क्या आपको ‘नीर’ नाम पसंद आया? शेयर करें और सब्सक्राइब करें ज्यादा बॉलीवुड-राजनीति स्टोरीज के लिए!

Exit mobile version